Hema Malini on Dharmendra Death : बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल मानी जाने वाली हेमा मालिनी अपने पति और अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की खबरों से हैरान हो गई हैं। हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर रिएक्ट करते हुए इस खबरों को झूठा करार दिया साथ ही उन्होंने अपना गुस्सा भी जाहिर किया है।
हेमा मालिनी ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर की। पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा, ‘जो हो रहा है वो माफी के लायक ही नहीं है। जिम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का असर दिखा रहा है और ठीक हो रहा है? ये बेहद अपमानजनक और गैरजिम्मेदाराना हरकत है। कृप्या परिवार और उनकी निजता की जरूरत का पूरा सम्मान करें।’
आपको बता दें कि आज यानी 11 नवंबर 2025 (मंगलवार) सुबह से कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा था कि 89 साल के लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है। हालांकि एक्टर की बेटी ईशा देओल और दूसरी पत्नी हेमा मालिनी ने मौत की खबर से साफ इनकार किया है।
आपको बता दें कि एक्टर धर्मेंद्र की हालत पिछले कुछ दिनों से काफी नाजुक बनी हुई है। उन्हें सांस फूलने की शिकायत के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आज यानी 11 नवंबर 2025 को अचानक ही एक्टर के निधन की खबर सामने आने लगी थी।
