Priyanka Chopra News : बॉलीवुड एक्ट्रेस से ग्लोबल आइकॉन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। कुछ समय पहले ही हैदराबाद आकर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी अगली फिल्म ‘वाराणसी’ का ऐलान किया था। प्रियंका चोपड़ा के लिए ये फिल्म साउथ के जानेमाने डायरेक्टर एसएस राजामौली बना रहे हैं।
अपनी इस अपकमिंग फिल्म की वजह से प्रियंका चोपड़ा लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा साउथ एक्टर महेश बाबू के साथ जोड़ी बनाएंगी। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने एक ऐसा बयान दे दिया है जिसे सुनकर एक मिनट के लिए उनके फैंस को सदमा लग जाएगा। प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया है कि क्या वो आगे चलकर शाहरुख खान की फिल्म डॉन 3 में काम करेंगी? इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने कृष 4 को लेकर भी चुप्पी तोड़ी है। एक इंटरव्यू में बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा, मैं भारतीय सिनेमा में वापसी करके बहुत खुश हूं।
शाहरुख खान का प्रियंका चोपड़ा ने नहीं किया जिक्र
बीते 6 साल में ये मेरी पहली फिल्म होने वाली है। ‘यहां मैं बस इतना बोल सकती हूं कि बॉलीवुड और हॉलीवुड में अलग तरह से काम होता है। ऐसे में दोनों जगह अपना माइंडसेट बदलकर काम करना बहुत जरुरी है। ‘डॉन 3’ और ‘कृष 4’ के बारे में बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा, ‘मुझे तो ये तक नहीं पता कि कभी मैं इन फिल्मों के बारे में बात तक तक पाऊँगी।
हां महेश बाबू की फिल्म ‘वाराणसी’ के बारे में मैं आपको जानकारी दे सकती हूं। जल्द ही आपको कुछ मजेदार चीज देखने को मिलने वाली है। एसएस राजामौली की फिल्म देखकर फैंस बस एक ही चीज सोचेंगे कि आगे क्या होने वाला है। ‘
बॉलीवुड किंग से पंगा ले चुकी हैं प्रियंका
एक समय था जब प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान की नजदीकियों के चर्चे आम थे। हालांकि बाद में कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान ने एक दूसरे की शक्ल तक से नफरत करनी शुरू कर दी। अब ये तो हर कोई जानता है कि शाहरुख खान का नाम डॉन 3 से जोड़ा जा रहा है।
ऐसे में भला प्रियंका चोपड़ा कैसे डॉन 3 के बारे में बात कर सकती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने तो कृष 4 को लेकर भी किनारा कर लिया। इससे पता चलता है कि प्रियंका चोपड़ा अतीत को भुलाकर आगे बढ़ चुकी हैं। वैसे भी प्रियंका चोपड़ा अपने साउथ डेब्यू को लेकर काफी उत्साहित हैं। वाराणसी में प्रियंका चोपड़ा के लुक को काफी पसंद किया गया था। अब प्रियंका चोपड़ा अपने अगले प्रोजेक्ट पर ही फोकस कर रह हैं।
