Mirzapur The Film Release Date : सुपरहिट सीरीज ‘मिर्जापुर’ को कोई नहीं भूला। अब तक इस सीरीज के तीन सीजन आ चुके हैं। हर एक सीजन में गुड्डू और कालीन भैया ने खूब धमाल मचाया है। बीते लंबे समय से फैंस ‘मिर्जापुर’ के अगले पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। कुछ समय पहले ही मेकर्स ने ऐलान किया था कि वो इस बार ‘मिर्जापुरः द फिल्म’ का तोहफा फैंस को देने वाले हैं।
अब ‘मिर्जापुरः द फिल्म’ के मेकर्स भी समझ चुके हैं कि फैंस आखिर सिनेमाघरों में क्या देखना चाहते हैं। बॉर्डर 2 और धुरंधर 2 जैसी जबरदस्त एक्शन फिल्मों को खूब पसंद किया जा रहा है। ऐसे में अब रंग जमाने की बारी ‘मिर्जापुरः द फिल्म’ की है। कुछ देर पहले ही मेकर्स ने ‘मिर्जापुरः द फिल्म’ की रिलीज डेट बता दी है।
इसी के साथ ‘मिर्जापुरः द फिल्म’ के मेकर्स ने एक पोस्टर भी शेयर किया है। इस पोस्टर में ‘मिर्जापुरः द फिल्म’ का पूरा गैंग अपनी अपनी गाड़ियों से जाता नजर आ रहा है। इसी के साथ खुलासा कर दिया गया है कि ‘मिर्जापुरः द फिल्म’ 4 सितंबर 2026 को रिलीज होने वाली है।
झूम उठे ‘मिर्जापुरः द फिल्म’ के फैंस
इस खबर ने ‘मिर्जापुरः द फिल्म’ के फैंस का दिल ही खुश कर दिया है। अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है जब ‘मिर्जापुरः द फिल्म’ की टीम ने शूटिंग खत्म की है। ‘मिर्जापुरः द फिल्म’ की शूटिंग खत्म होते ही फैंस के साथ सितारों ने रैपअप फोटोज शेयर की थीं। फैंस के बीच ‘मिर्जापुरः द फिल्म’ की रिलीज को लेकर हंगामा मच गया है। लोग सोशल मीडिया पर लगातार ‘मिर्जापुरः द फिल्म’ के बारे में बात कर रहे हैं।
