Ranbir Kapoor Ramayana Controversy : बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी मेगा फिल्म ‘रामायण’ को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म ‘रामायण’ की तेजी से तैयारियां चल रही हैं। इस फिल्म में राम का किरदार रणबीर कपूर निभा रहे हैं। जैसे ही रणबीर को इस फिल्म का ऑफर मिला रणबीर ने अपने चाहने वालों से कहा कि वह अपनी लाइफस्टाइल पूरी तरह से बदल लेंगे।
वह नॉन वेज छोड़ देंगे और सात्विक खाना खाएंगे। इतना ही नहीं रणबीर ने यह भी कहा कि वह स्मोकिंग भी नहीं करेंगे। वह अपनी लाइफ को डिसिप्लिन के साथ जीएंगे। वह वर्कआउट करेंगे और मेडिटेशन करेंगे। इतना ही नहीं वह बोलचाल में भी बदलाव करेंगे।
हाल ही में रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैन्स कुछ ऐसा देखते हैं जिसे देख फैन्स गुस्से से लाल हो जाते हैं और रणबीर को बुरी तरह से ट्रोल करने लगते हैं। दरअसल हाल ही में रणवीर को कपूर फैमिली की डॉक्यूमेंट्री ‘द डाइनिंग विद का कपूर्स’ में देखा गया था। इस दौरान पूरी कपूर फैमिली ने साथ मिलकर लंच किया। इस खास मौके पर राज कपूर की लेगेसी को लेकर बात की गई।
लेकिन वायरल हो रहीं इस डाक्यूमेंट्री की क्लिप्स में देखा गया कि रणबीर अपने हाथ से फिश करी और राइस फैमिली को सर्व करते दिखे। साथ ही वह जंगली मटन भी खाते दिखे। इस क्लिप को देख लोगों के जमकर रिएक्शन देखने को मिले। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यह एक पब्लिसिटी स्टंट था। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- यहां साफ साफ वह नॉन वेज खाते दिखे रहे हैं। तो फिर बाहर ऐसा डोंग क्यों। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-ये झूठा ये मक्कार..कुछ नहीं बदलने वाला।
