Dhurandhar 2 Poster : ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को जबरदस्त बज बन हुआ है। रणवीर सिंह और फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने एक दिन पहले यानी 2 फरवरी को बताया था कि फिल्म ‘धुरंधर 2’ का टीजर मंगलवार को रिलीज किया जाएगा।
फिल्म के टीजर के रिलीज से पहले एक्टर ने सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर कर फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है। रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का पोस्टर फैंस को काफी पसंद आ रहा है और उस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। आइए देखते हैं कि फिल्म के पोस्टर में एक्टर किस अंदाज में नजर आ रहे हैं।
रणवीर सिंह ने शेयर किया फिल्म ‘धुरंधर 2’ का नया पोस्टर
रणवीर सिंह ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फिल्म ‘धुरंधर 2’ का नया पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में आप देख सकते हैं कि रणवीर सिंह बारिश में भीगते नजर आ रहे हैं और उनके चेहर का काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह फिल्म ‘धुरंधर 2’ में काफी खतरनाक अंदाज में नजर आने वाले हैं। रणवीर सिंह ने फिल्म के पोस्टर के साथ कैप्शन लिखा है, ‘अब बिगाड़ने का वक्त आ गया है।’
इसके साथ ही एक्टर ने बताया है कि फिल्म का टीजर दोपहर 12:12 बजकर रिलीज किया जाएगा। रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का नया पोस्टर देखकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। एक फैन ने लिखा है, ‘एडवांस बुकिंग कर दो अभी से। ‘ एक फैन ने लिखा है, ‘मौसम बिगड़ने वाला है।’ एक फैन ने लिखा है, ‘हर तरफ डर का माहौल है। ‘ एक फैन ने लिखा है, ‘अब बदला लेने का समय है। ‘
फिल्म ‘धुरंधर 2’ का फिल्म ‘टॉक्सिक’ से होगा क्लैश
गौरतलब है कि रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बीते साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ये फिल्म लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी। फिल्म ‘धुरंधर’ के आखिर में बताया गया था कि इसका दूसरा पार्ट 19 मार्च को रिलीज किया जाएगा। इसके बाद फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल, रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ के टीजर को देखने को लिए फैंस एक्साइटेड हैं। बताते चलें कि रणवीर सिंह की फिल्म का साउथ स्टार यश की मच-अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ से बॉक्स ऑफिस क्लैश होने वाला है।
