Dhurandhar Collection : रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचाया हुआ है। फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए दो हफ्ते पूरे हो चुके हैं लेकिन ये फिल्म जरा भी थमने को तैयार नही है। इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले हफ्ते से भी ज्यादा दूसरे हफ्ते में कारोबार कर इतिहास रच दिया है। इस फिल्म ने कई तगड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं चलिए यहां जानते हैं ‘धुरंधर’ ने रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को कितने रिकॉर्ड बनाए हैं?
14 दिनों में देश-विदेश में कमाई
‘धुरंधर’ की धमाकेदार परफॉर्मेंस से बॉक्स ऑफिस पर भी दहल गया है। सिनेमाघरों में दो हफ्ते पूरे कर चुकी इस शानदार फिल्म ने अब तक धुआंधार नोट छापे हैं. हालांकि 14वें दिन इसके कलेक्शन में गिरावट आई और इसने 23 करोड़ कमाए जिसके बाद भारत में इसकी 14 दिनों की कुल कमाई 460. 25 करोड़ रुपये हो गई। वहीं अब ये घरेलू बाजार में 500 करोड़ी बनने की ओर बढ़ रही है। वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 702 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वहीं ट्रेड एनालिस्टों की प्रीडिक्शन है कि ये फिल्म दुनियाभर में जल्द ही 1000 करोड़ी बन जाएगी।
‘अवतार: फायर एंड ऐश’ की रिलीज से ‘धुरंधर’ की कमाई पर पड़ेगा असर?
दो हफ्ते बवाल काटने के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या धुरंधर तीसरे वीकेंड पर भी अपनी इस रफ्तार को बरकरार रख पाएगी, क्योंकि अब इसे जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार फायर एंड ऐश से कड़ी टक्कर मिलने वाली है। ये हॉलीवुड फिल्म भारत में बड़े पैमाने पर रिलीज हो रही है। बता दें कि पिछली अवतार फिल्म ने 2022 में भारत में 40.3 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी और भारतीय बाजार में 391 करोड़ रुपये कमाए थे।
