Salman Khan Relative Get Threat : ऐसा लगता है जैसे बॉलीवुड पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। एक के बाद एक सितारों को जान से मारने की धमकी मिल रही है, इससे फ़िल्मी जगत की चिंता बढ़ गयी है। अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है जब रोहित शेट्टी के घर पर गोलीबारी की गई थी। रोहित शेट्टी पर हमला होने के बाद रणवीर सिंह को धमकाया गया था।
ये सारी धमकियां लॉरेंस बिश्नोई गैंग दे रहा है। इससे पहले ये गैंग सलमान खान की रातों की नींद को हराम कर चुका है। इसी बीच लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों की मानें तो लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एक बार फिर से सलमान खान को परेशान करने की तैयारी कर ली है।
खबर है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हाल ही में सलमान खान के एक करीबी को धमकाया है। रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान के एक करीबी रिलेटिव को धमकीभरा मेल आया है। सलमान खान का ये करीबी भी बॉलीवुड में एक्टर के तौर पर काम करता है।
धमकी से डरा सलमान का परिवार
धमकी मिलते ही सलमान खान के इस रिश्तेदार ने पुलिस में FIR करवाई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि सलमान खान के रिश्तेदार को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने धमकी दी है। अब पुलिस लॉरेंस बिश्नोई गैंग के इस शख्स की पहचान करने में जुड़ी हुई है।
पुलिस ये भी जानने की कोशिश कर रही है कि धमकी देने वाले की लोकेशन क्या है। धमकी भरे इस मेल में इस शख्स ने करोड़ों रुपए की फिरौती भी मांगी है। हालांकि अब तक भी सलमान खान के परिवार की तरफ से इस मामले पर किसी तरह का अधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।
