Sana Khan : बिग बॉस 6 की चर्चित कंटेस्टेंट और पूर्व अभिनेत्री सना खान के घर से दुखद खबर सामने आई है। सना की मां सईदा खान का 24 जून की शाम को निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रही थीं। यह जानकारी खुद सना खान ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट के जरिए दी।
सना ने मां के लिए मांगी दुआएं सना ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा- “इन्ना लिल्लाही व इन्ना इलैहि राजिऊन। मेरी प्यारी मां सईदा अब अल्लाह के पास लौट गई हैं। वह लंबे वक्त से बीमार थीं। नमाज-ए-जनाजा आज रात इशा की नमाज के बाद, रात 9:45 बजे ओशिवारा कब्रिस्तान में अदा की जाएगी। मेरी मां के लिए आप सभी की दुआएं बहुत जरूरी हैं।”
एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें सना खान अपनी मां के पार्थिव शरीर के पास एंबुलेंस में बैठी नजर आ रही हैं। वीडियो में सना बेहद टूटे हुए और भावुक दिखाई दे रही हैं। वह अपने आंसू रोक नहीं पा रहीं और मां के जाने के गम में डूबी हुई हैं।
