Shweta Tiwari : अक्सर बॉलीवुड स्टार्स अपने बच्चों को लक्ज़री लाइफ देने के साथ ही उनकी परवरिश पर बात करते हैं। कई बार देखा जाता है कि पैसों की अहमियत बताने के लिए स्टार्स अपने बच्चों को बस से स्कूल भेजते हैं, कुछ स्टार्स आम लोगों की तरह रहना सिखाते हैं। लेकिन अब जिस एक्ट्रेस का वीडियो सामने आया है वो आपको हैरान करने वाला है। मशहूर एक्ट्रेस पॉकेट मनी देने के बदले अपनी बेटी से घर के काम करवाती थी।
इस लिस्ट में किचेन के काम लेकर टॉयलेट क्लीनिंग तक शामिल है। एक्ट्रेस ने ये राज एक पॉडकास्ट में खोला है और सभी दंग रह गए हैं। हालांकि इस एक्ट्रेस की बेटी भी अब स्टार बन चुकी है।
जी हां, अपनी बेटी को खर्च के पैसे देने के बदले श्वेता तिवारी उनसे काम करवाती थी। पलक तिवारी ने इसको लेकर कभी कोई खुलासा नहीं किया है लेकिन श्वेता ने हर्ष लिंबाचिया और भारती से बात करते हुए सारी पोल पट्टी खोस डाली है। श्वेता ने कहा कि पॉकेट मनी से ज्यादा जब वो पैसे मांगती थी तो घर का काम करवाया जाता था।
श्वेता बोलीं, ”मैं उसको बोलती थी कि तुम्हारा ये 25 हजार का है, अगर 25 से 30 गया तो वो 5 हजार में घर के काम करके वसूलूंगी। उसकी पूरी लिस्ट थी। अगर तुम अपना बाथरूम साफ करोगी तो 1000 रुपए, बेड साफ करोगी तो 500 रुपए, बर्तन करोगी तो 1000 रुपए। तो ऐसा करते वो कभी कभी एक्सट्रा कर लेती थी कि मैं वहां जाने वाली हूं तो ये लिख लो कि मैने इतने ये ये काम किए हैं।” श्वेता तिवारी का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है।
बता दें कि श्वेता तिवारी काफी मशहूर टीवी एक्ट्रेस रहीं हैं लेकिन उनकी बेटी पलक ने सीधे फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की है। पहले बार वो सलमान खान के साथ फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आईं थीं। हालांकि अभी भी उनको सोलो एक बड़ी हिट की तलाश है।
