Sonu Nigam Concert News : बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो गया है। दरअसल, सोनू निगन को जैसे ही बीच कंसर्ट में अजान की आवाज आई तो उन्होंने अपना कंसर्ट बीच में ही रोकने के आदेश दे दिए। इस वीडियो के सामने आते ही सोनू निगम का 8 साल पुराना अजान और लाउडस्पीकर से जुड़ा पुराना किस्सा भी सभी को फिर से याद आ गया है।
एक बार फिर अपने पुराने बयान की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। करीब आठ साल पुराना विवाद दोबारा चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, हाल ही में वे श्रीनगर में एक कॉन्सर्ट के लिए पहुंचे थे, जहां अजान के समय उन्होंने अपना कार्यक्रम कुछ देर के लिए रोक दिया। इस कदम की लोगों ने सराहना की, लेकिन कार्यक्रम में दर्शकों की संख्या काफी कम रही। बताया जा रहा है कि इसके पीछे वही पुराना विवाद कारण बना।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया कि यह क्लिप सोनू निगम के डल झील के पास इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर में हुए कॉन्सर्ट की है। वीडियो में देखा गया कि जैसे ही अजान की आवाज सुनाई दी, सोनू निगम ने गाना रोकते हुए कहा – “कृपया मुझे दो मिनट दीजिए, यहां अजान शुरू होने वाली है।” उनकी यह बात सुनकर दर्शकों ने तालियां बजाईं और सम्मान प्रकट किया।
अजान खत्म होने के बाद सोनू निगम ने फिर से अपना प्रदर्शन जारी किया। हालांकि, यह कार्यक्रम इस वजह से भी चर्चा में रहा क्योंकि वहां काफी सीटें खाली थीं और बहुत कम लोग पहुंचे थे। डेकन हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, सोनू निगम के इस कॉन्सर्ट का बहिष्कार भी किया गया था। उम्मीद थी कि हॉल पूरी तरह भर जाएगा, लेकिन बॉयकॉट के चलते अधिकांश सीटें खाली रह गईं। एक स्थानीय व्यक्ति के मुताबिक, कॉन्सर्ट में बहुत कम दर्शक मौजूद थे।
इस बीच, 2017 का सोनू निगम का पुराना विवाद फिर से सामने आ गया है। उस समय उन्होंने एक ट्वीट में लाउडस्पीकर से होने वाली अजान पर टिप्पणी की थी। उन्होंने लिखा था – “भगवान सबका भला करें। मैं मुस्लिम नहीं हूं, लेकिन हर सुबह अजान से मेरी नींद खुलती है। क्या यह जबरन धार्मिकता कब खत्म होगी?” इस बयान के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर तीखी आलोचनाओं और विवादों का सामना करना पड़ा था।
