Assi Name Taapsee Pannu : अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली एक्ट्रेस तापसी पन्नू एक बार फिर संवेदनशील और गंभीर मुद्दे के साथ बड़े परदे पर लौट रही हैं। तापसी ने ‘बेबी’, ‘पिंक’ और ‘थप्पड़’ जैसी फिल्मों के साथ अपनी अलग खास पहचान बनाई है। तापसी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘अस्सी’ को लेकर चर्चा में हैं, जो जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वे इसके प्रमोशन में जुटी हुई है। इस दौरान उन्होंने फिल्म के नाम को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जो आपके होश उड़ा देगा।
कब रिलीज होगी अस्सी?
कोर्टरूम ड्रामा फिल्म आगामी ‘अस्सी’ 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ये मूवी रेप पीड़िताओं पर आधारित है, जिसकी सफलता के लिए तापसी पन्नू जमकर प्रमोशन कर रही हैं और इसी सिलसिले में वो बिहार की राजधानी पटना पहुंचीं।
जहां उन्होंने बातचीत के दौरान NEET परीक्षा देने वाली छात्रा की मौत मामले पर दुख व्यक्त किया और देश में लगातार हो रही ऐसी घटनाओं को लेकर चिंता जताई। इस दौरान एक्ट्रेस ने इस बात भी खुलासा किया कि उनकी फिल्म का नाम अस्सी क्यों रखा गया है।
तापसी पन्नू ने बताया कि, ‘ऐसी 79 घटनाएं और उसी दिन देश के अलग-अलग जगहों पर हुई होगी और सभी के लिए बुरा महसूस होता है। किसी के साथ बहुत बेदर्दी से होता है, किसी के साथ उसके घर का ही कोई कर के चला जाता है, लेकिन देश में हर रोज औसतन 80 आत्महत्या या रेप केस हो रहे हैं और अब यह बात इतनी आम हो गई है कि लोग इसे नॉर्मल मानने लगे हैं।’
तापसी ने कहा कि, ‘ऐसी घटनाएं 6 से 7 साल की बच्चियों के साथ हो रही हैं, लेकिन बड़ी बात रेप होना इतनी आम बात हो गई है कि इसे बहुत ही नॉर्मलाइज कर दिया है।’
‘अस्सी’ का टाइटल क्यों रखा गया?
जब इसके नाम के बारे में पूछा गया तो, उन्होंने बताया कि, ‘अस्सी का टाइटल उस डेटा से आता है, जो 2023 क NCRB की रिपोर्ट में बताया गया है कि लगभग 80 से ज्यादा रेप केस हमारे देश में हर दिन रिपोर्ट होते हैं। हालांकि, इसमें अनरिपोर्टेड केस का कोई रिकॉर्ड नहीं है। इस फिल्म के जरिए ये समझने की कोशिश है कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है।’
तापसी पन्नू और अभिनव सिन्हा की जोड़ी
आपको बता दें कि, तापसी पन्नू और इसके डायरेक्टर अभिनव सिन्हा की जोड़ी तीसरी बार पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार है। इसके पहले ये दोनों ‘मुल्क’ और ‘थप्पड़’ में साथ काम कर चुके हैं।
