Tanya Mittal : बिग बॉस 19 की चर्चित कंटेस्टेंट तान्या मित्तल एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं। इसके पहले वे पहले कुँभ मेले के दौरान अपने बयान से खबरों में आईं थीं। आए दिन उनको लेकर कई तरह के वीडियोज सामने आते हैं जो कि लोगों को हैरान करने के लिए काफी होते हैं। इस वक्त तान्या मित्तल का एक वीडियो चर्चा में है जिसमें वो अपनी शादी और पति को लेकर बातें कर रही हैं। उनका कहना है कि अपने पति के पैर तब दबा सकती हैं और बेरोजगारी से शादी कर सकती हैं। इस वीडियो के सामने आते ही लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
तान्या मित्तल का ये वीडियो बिग बॉस में जाने से पहले का है। वो कह रही हैं, ”मैं किसी बेरोजगार से भी शादी कर लूंगी। मैं ये बात हमेशा बोलती हूं कि कोई नहीं कमाता, मैं अपने हसबैंड के दिन में दो बार पैर दबा सकती हूं, रोज सुबह पैर छूकर जा सकती हूं। चाहे मैं अवॉर्ड ले रही हूं तो भी उनके पैर सबके सामने छू सकती हूं। किसी भी रिलेशनशिप में छोटा या ब़ड़ा कुछ नहीं होता है। मैं एक रिलेशनशिप में थी और जब खाना खाते तो मैं खुद गीला टावेल लाती थी और उनके हाथ पोछती थी।
मैं ऐसे पागल वाली लड़की हूं और ऐसा मैं अभी भी अपने हसबैंड के साथ करूंगी। मेरे लिए अगर मेरी किसी से शादी हो तो मैं चाहती हूं कि मेरे पति को किंग जैसा महसूस होना चाहिए।”
तान्या मित्तल का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें कि कुंभ के दौरान तान्या ने कहा था कि उन्होंने कई लोगों की जान बचाने की कोशिश की थी। उन्होने खुद लाशें उठाईं थीं। इसके बाद काफी बवाल मचा था।
