Tanya mittal Wedding : इन दिनों सोशल मीडिया पर तान्या मित्तल की शादी को लेकर खूब चर्चा हो रही है। रेडिट पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया है कि तान्या फरवरी में शादी करने वाली हैं। इस पोस्ट में लोगों से यह भी पूछा गया कि आखिर उनके होने वाले पति कौन हो सकते हैं।
इस पोस्ट के बाद यूजर्स तरह-तरह के कयास लगाने लगे। किसी ने मजाक में लिखा कि दूल्हा मशहूर सिंगर अमाल मलिक हैं, तो किसी ने कहा कि वह कोई लोकल पॉलिटिशियन हो सकते हैं। हालांकि ये सभी बातें सिर्फ अफवाहें हैं। तान्या मित्तल या उनकी टीम की तरफ से शादी को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
तान्या मित्तल ने बिग बॉस 19 के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बातें की थीं। उन्होंने बताया था कि उनके माता-पिता चाहते थे कि वह कम उम्र में शादी कर लें, लेकिन तान्या ने पहले अपने करियर पर फोकस करने का फैसला किया। उन्होंने परिवार से समय मांगा था ताकि वह अपने काम में खुद को स्थापित कर सकें। अब शादी को लेकर सोच रही हैं तान्या अब जब तान्या अपने करियर में सेटल हो चुकी हैं, तो खबरें हैं कि वह शादी को लेकर सोच रही हैं और अपने लिए सही पार्टनर की तलाश कर रही हैं। हालांकि फिलहाल उन्होंने किसी भी रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया है।
काम में पूरी तरह बिजी हैं तान्या
बिग बॉस 19 से बाहर आने के बाद तान्या लगातार काम कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी छठी एड फिल्म की शूटिंग की। मुंबई में एक बोट से वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि वह आज अपनी छठी एड शूट कर रही हैं और मजाकिया अंदाज में फैंस से सवाल भी किया।
फैंस को हाउस टूर का इंतजार
तान्या मित्तल के फैंस उनके घर का पूरा टूर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। बिग बॉस 19 में उनका घर खूब चर्चा में रहा था। अब तान्या का पूरा हाउस टूर वीडियो 23 दिसंबर सुबह 10:30 बजे ‘The News Pinch’ पर रिलीज किया जाएगा। फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि बिग बॉस के घर में तान्या ने अपने घर को लेकर जो बातें कही थीं, वे कितनी सच हैं।
