Bollywood News : बॉलीवुड की सुपरस्टार कैटरीना कैफ हमेशा सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। कैटरीना कैफ यूं तो अभी फिल्मों में एक्टिव नहीं हैं। उनकी आखिरी फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ थी, जिसमें वो विजय सेतुपति के साथ नजर आई थीं। इसके बाद वो किसी फिल्म में नजर नहीं आईं, तो इन दिनों क्या कर रही हैं कैटरीना कैफ?
कैटरीना की वायरल फोटोज कैटरीना कैफ की हाल ही में कुछ फोटोज वायरल हो रही हैं और इन फोटोज में वो सफेद साड़ी पहने भगवद् गीता पढ़ती नजर आ रही हैं। तो क्या वाकई में कैटरीना कैफ भगवद् गीता पढ़ रही हैं और ये सवाल आपके भी मन में कौंध रहा है तो बता दें कि ऐसा बिलकुल भी नहीं है।
आपको बता दें, कैटरीना कैफ की ये फोटोज AI द्वारा जनरेटेड है, लेकिन इन फोटोज को देखकर ऐसा लग रहा है कि वो असल में भगवद् गीता पढ़ रही हों। लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है। उनकी एऐसी कोई भी फोटो सामने नहीं आई हैं, जिसमें वो गीता पढ़ती हुई नजर आई हों।
