Hardik Pandya Esha Gupta : क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की निजी ज़िंदगी एक बार फिर सुर्खियो में है। उनकी शादी अभिनेत्री नतासा स्तांकोविक से हुई थी लेकिन कुछ सालों में ही ये टूट गई थी। अब नतासा हार्दिक को तलाक दे चुकी हैं। इसके बाद से हार्दिक को लेकर कोई खबर नहीं आई थी कि वो किसी को डेट कर रहे हैं।
लेकिन अब कुछ ऐसा खुलासा हुआ है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। पता चला है कि हार्दिक पांड्या और आश्रम फेम ईशा गुप्ता एक दूसरे के काफी करीब आए थे। ये भी कहा जा रहा है कि दोनों ने एक दूसरे को डेट भी किया था।
इन अफवाहों को लेकर अभिनेत्री ने खुलकर बात की है और कुछ ऐसा कहा है जो कि शायद आपको पता नहीं होगा। इस दौरान ईशा गुप्ता सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातें कर रहीं थीं। डेट किया या नहीं? ईशा गुप्ता ने हार्दिक पांड्या के साथ किसी भी तरह के रिश्ते से इंकार नहीं किया है। उनका कहना है कि वो हार्दिक के साथ बातचीत कर रहीं थीं लेकिन आधिकारिक तौर पर कभी डेट नहीं किया।
ईशा ने खुले तौर पर कहा, “हम दोनों कुछ समय के लिए बात कर रहे थे… शायद यह हो जाए, शायद न हो। डेटिंग तक पहुँचने से पहले ही यह खत्म हो गया।” ईशा गुप्ता का ये खुलासा काफी हैरान करने वाला है क्योंकि हार्दिक ने इसको लेकर किसी तरह की चुप्पी कभी नहीं तोड़ी है।
