Ayesha Khan New Film : 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ के यूँ तो सभी गाने हिट थे लेकिन गाने ‘शरारत’ से जबरदस्त पॉपुलैरिटी पाने वाली एक्ट्रेस आयशा खान इन दिनों सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। इस गाने में उनके डांस स्टेप्स और हावभाव ने हर किसी को अपना दीवाना बना लिया था। इसके बाद आयशा को कपिल शर्मा की मूवी ‘किस किसको प्यार करूं 2’ में देखा गया। अब खबर आ रही है कि आयशा के हाथ एक बड़ी फिल्म लगी है, जिसमें वो अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी।
कौन सी फिल्म में दिखेंगी आयशा
दरअसल, साल 2006 में आई डायरेक्टर प्रियदर्शन की फिल्म ‘भागम भाग’ का करीब 20 साल के बाद सीक्वल ‘भागम भाग 2’ आने वाला है, जिसके निर्देशन की जिम्मेदारी डायरेक्टर राज शांडिल्य को दी गई है। यही वो फिल्म है जिसमें अक्षय कुमार के साथ आयशा खान स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। आयशा और अक्षय के अलावा इस मूवी का हिस्सा एक्ट्रेस मीनाक्षी चौधरी भी हैं।
फिल्म में क्या है रोल?
बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट की माने तो इस फिल्म में आयशा खान को एक बेहद अहम रोल के लिए कास्ट किया गया है । हालांकि, उनके किरदार को लेकर अभी कोई ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है । लेकिन इस मूवी में आयशा की मौजूदगी उनके फैंस को काफी ज्यादा एक्साइटेड कर रही है। बता दें कि, ‘भागम भाग 2’ के पहले पार्ट ‘भागम भाग’ में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल और गोविंदा की तिकड़ी दिखी थी और तीनों ने मिलकर कॉमेडी का ऐसा तड़का लगाया था कि, आज भी वो अपनी इस मूवी के लिए जाने जाते हैं ।
कब रिलीज होगी
खबरों के मुताबिक, ‘भागम भाग’ के सीक्वल का गोविंदा हिस्सा नहीं है। कुछ समय पहले ऐसी खबरें थी कि गोविंदा की जगह इस बार फिल्म में मनोज बाजपेयी को ‘भागम भाग 2’ कास्ट कर लिया गया है। हालांकि, इसकी अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है और न ही फिल्म कब तक रिलीज होगी इसके बारे में कोई जानकारी है।
एक्टिंग करियर
आपको बता दें कि आयशा खान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत एकता कपूर के शो ‘कसौटी जिंदगी की 2’ में बतौर जूनियर आर्टिस्ट की थी। इसके बाद उन्हें 2020 में टीवी सीरियल ‘बालवीर रिटर्न्स’ में देखा गया था। छोटे पर्दे पर पहचान बनाने के बाद एक्ट्रेस ने फिल्मों की तरफ रुख किया और 2022 में तेलुगु फिल्म ‘मुखाचित्रम’ से उन्होंने बड़े पर्दे पर कदम रखा। इसके बाद आयशा ने साउथ कि कई फिल्मों में काम किया, लेकिन पहचान उन्हें सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ से मिली।
