Siddharth Malhotra Father Death : बॉलीवुड इंडस्ट्री इन दिनों लगातार दुःख से गुज़र रही है। एक तरफ जहाँ सलीम खान अस्पताल में भर्ती हुए वहीं दूसरी ओर लेजेंड्री एक्ट्रेस प्रवीना देशपांडे का निधन हो गया था। अब खबर आ रही है कि बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का भी निधन हो गया था। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ के पिता सुनील मल्होत्रा की उम्र लगभग 80 साल थी। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने पिता के निधन की जानकारी दी थी।
सिद्धार्थ ने पिता की कुछ पुरानी तस्वीरें साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी थीं। वहीं सिद्धार्थ के बाद अब बहू कियारा आडवाणी ने भी ससुर को याद किया है। कियारा ने अपने परिवार के साथ कुछ तस्वीरें साझा कीं। इसी के साथ ही एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा। वह लिखती हैं- शुरुआत से ही आपने दिल खोलकर मुझे अपनाया।
बिना किसी शर्त के आपने मुझे ढेर सारा प्यार दिया। जब से मैं ससुराल आई आपने मुझ पर हमेशा आशीर्वाद बनाए रखा। जब भी हम में से या परिवार के किसी भी सदस्य को आपकी जरूरत होती है आप हमेशा मौजूद रहते थे। आप हमारी हर एक छोटी बड़ी बात को बड़े ही ध्यान से सुनते थे। आपने सभी पर अपना प्यार लुटाया है वो भी बिना किसी शर्त के।
कियारा आगे लिखती हैं कि आपकी कहानियां, आपकी हंसी, आपका शांत स्वभाव आपके शब्द हमेशा हमारे दिल में बसे रहेंगे। आप अपने पीछे, कोमलता, ईमानदारी और अटूट प्यार छोड़कर गए हैं। यह आपके बच्चों, पोती-पोते और हम सभी में हमेशा बना रहेगा। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। आपको हमेशा याद किया जाएगा। और हमेशा यादों में रखा जाएगा।
