Box Office Race : बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्मों में रेस लगी हुई है जिनमे कुछ फिल्मे नयी हैं तो कुछ हफ्ते भर पुरानी। 19 दिन पुरानी सनी देओल की बॉर्डर 2 अब भी कमाल कर रही है तो वहीं रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी ताबड़तोड़ कमाई जारी रखे हुए है। इसके साथ ही नई रिलीज वध 2 भी हैरान कर रही है। आइये जानते हैं मंगलवार को इन सभी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है।
वध 2 ने की पांचवे दिन की कमाई
नीना गुप्ता की बीते शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म वध 2 बॉक्स ऑफिस पर ओके ओके परफॉर्म कर रही है। दिग्गज स्टार्स की दमदार परफॉर्मेंस और फिल्म की कहानी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है। इसी के साथ फिल्म की कमाई की बात करें तो वध 2 ने रिलीज के पहले दिन 0.5 करोड़, दूसरे दिन 0.85 करोड़, तीसरे दिन 1 करोड़ और चौथे दिन 0.31 करोड़ कमाए।
वहीं रिपोर्ट के मुताबिक वध 2 ने रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को 0.27 करोड़ कमाए। इसी के साथ इस फिल्म की 5 दिनों की कुल कमाई अब 2.93 करोड़ रुपये हो गई है।
बॉर्डर 2 का 19वें दिन की कमाई
बॉर्डर 2 जल्द ही अपनी रिलीज़ का तीसरा हफ्ता पूरा करने वाली है। उससे पहले, फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की कोशिश में है। इस बीच, बॉर्डर 2 की 19वें दिन की कमाई को देखें तो एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने मंगलवार को 2.84 करोड़ रुपये कमाए, जो पिछले सोमवार से थोड़ा ज़्यादा है।
इससे बॉर्डर 2 की वर्किंग डे की कमाई में एक बार फिर बदलाव आया है। इसके साथ ही फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 314.59 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है। बता दें कि अपनी परफॉर्मेंस के दम पर बॉर्डर 2 अपना बजट निकालने में कामयाब रही है। अनुमान है कि इस वॉर ड्रामा की टोटल कॉस्ट 250-270 करोड़ रुपये के बीच है।
मर्दानी 3 की 12वें दिन का कलेक्शन
दमदार अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 इस समय थिएटर्स में दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही है। अपनी शानदार कहानी के साथ, फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पांस मिला है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर इसकी परफॉर्मेंस दमदार रही है। रिलीज के 12वें दिन मर्दानी 3 की कमाई में काफी बढ़ोतरी देखी गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, मर्दानी 3 ने पिछले सोमवार को जहां 1.2 करोड़ रुपये कमाए, वहीं मंगलवार को इस फिल्म ने 1.71 करोड़ रुपये की कमाई की। इसी के साथ इसका टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 38.81 करोड़ रुपये हो गया है।
