O’Romeo BOGO offer : शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ बॉक्स ऑफिस पर फ़िलहाल उतार-चढ़ाव भरे सफर से गुजर रही है। शाहिद और तृप्ति जैसे चर्चित सितारों से सजी इस फिल्म को लेकर इंडस्ट्री मो काफी उमीदें थीं लेकिन क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया और कमज़ोर वर्ड ऑफ़ माउथ ने इसकी रफ्तार पर कुछ हद तक ब्रेक लगा दिया है। अब इस की कमज़ोर ऑक्युपेंसी को बूस्ट देने के लिए निर्माताओं ने एक बड़ा दांव खेला है। आइए जानते हैं ‘ओ रोमियो’ के मेकर्स ने बॉक्स ऑफिस पर क्या दांव खेला है।
BOGO ऑफर का धमाका
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की गिरती ऑक्यूपेंसी को देखते हुए मेकर्स ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए ‘Buy One Get One Free’ (BOGO) ऑफर का ऐलान किया है। चूंकि यह फिल्म एक रोमांटिक-एक्शन ड्रामा है, इसलिए मेकर्स ने एक टिकट के साथ दूसरा मुफ्त देने का फैसला किया है। फिल्म ने अब तक भारत में 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, लेकिन 75-80 करोड़ के बड़े बजट को देखते हुए यह कलेक्शन नाकाफी लग रहा है।
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का हाल
शाहिद कपूर की पिछली कुछ फिल्मों की तुलना में ‘ओ रोमियो’ की शुरुआत बेहतर रही है। फिल्म ने पहले दिन करीब 8.75 करोड़ का बिजनेस किया था, जिसे पोस्ट-कोविड दौर में शाहिद की फिल्मों के लिए एक अच्छी शुरुआत माना गया। शुरुआती तीन दिनों में फिल्म ने रेंगते हुए 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।
फिल्म के बारे में
यह एक एक्शन-म्यूजिकल ड्रामा है, जिसे विशाल भारद्वाज ने अपने खास अंदाज में डायरेक्ट किया है। फिल्म के गाने इस समय सुर्खिंयों में है। फिल्म में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, दिशा पटानी, तमन्ना भाटिया और अविनाश तिवारी जैसे कलाकार हैं।
इतनी बड़ी कास्ट के बावजूद फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का उतना फायदा नहीं मिला। साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म करीब 75-80 करोड़ में बनी है। अब देखना ये है कि क्या यह फिल्म कुछ बेहतर करेगी।
