Hina Khan Pregnancy News : टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों को लेकर सुर्ख़ियों में है। यह चर्चा तब शुरू हुई जब एक कॉमेडी शो में हिना खान मुनव्वर फारूकी के साथ पेरेंटिंग यानी बच्चों की परवरिश पर मजेदार अंदाज़ में बातचीत करती नजर आईं।
शो के दौरान मुनव्वर ने हिना को बच्चों की परवरिश के टिप्स मजाकिया अंदाज में दिए। बस फिर क्या था यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। फैंस ने हिना को बधाई देना शुरू कर दिया। कई लोगों ने कमेंट किया, “बेबी कमिंग सून?” और “कॉन्ग्रेचुलेशंस हिना!”
दरअसल, यह बातचीत एक रियलिटी शो का हिस्सा थी। मुनव्वर फारूकी ने हिना को बच्चों की परवरिश के टिप्स मजाकिया अंदाज में दिए। हिना ने भी खुलकर हिस्सा लिया और कहा कि वह भविष्य में अच्छे मां-बाप बनना चाहती हैं। लेकिन फैंस ने इसे जल्दबाजी में प्रेग्नेंसी समझ लिया।
अधिकारिक तौर पर हिना ने अपनी प्रेग्नेंसी की कोई पुष्टि नहीं की है। दोनों पहले भी कई बार साथ नजर आ चुके हैं और उनकी बॉन्डिंग बहुत अच्छी मानी जाती है। मुनव्वर फारूकी ने कई बार हिना का समर्थन किया है और उनका साथ दिया है। इस बार पेरेंटिंग टॉपिक पर बातचीत करने से फैंस ने यह सोचा कि शायद कोई बड़ा राज खुल रहा है, लेकिन असल में यह बस एक हल्की-फुल्की और प्यारी बातचीत थी।
