‘Dhurandhar 2’ Update : बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म ‘धुरंधर’ अभी भी सुर्खियों में बनी हुई है। यही वजह है जो इस समय मेकर्स रणवीर सिंह, संजय दत्त और अक्षय खन्ना की इस फिल्म के दूसरे पार्ट पर तेजी से काम कर रहे हैं। हाल ही में दावा किया गया था कि आदित्य धर पार्ट 2 के ट्रेलर पर पूरा फोकस किए हुए हैं।
बताया जा रहा ता कि सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के साथ इस फिल्म का टीजर रिलीज होने वाला है। इसी बीच ‘धुरंधर 2’ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ‘धुरंधर 2’ में बॉलीवुड के जानेमाने एक्टर विक्की कौशल की एंट्री हो गई है। अब आप कहेंगे कि विक्की कौशल धुरंधर 2 में आखिर क्या किरदार निभाने वाले हैं। विक्की कौशल के किरदार के बारे में जानकर फैंस को भी सदमा लगने वाला है।
फिल्म ‘धुरंधर 2’ में ऐसा होगा विक्की कौशल का किरदार
मिड डे की एक रिपोर्ट की मानें तो रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ में विक्की कौशल एक्सटेंडेट केमियो करने वाले हैं। फिल्म में विक्की कौशल मेजर विहान शेरगिल के तौर पर नजर आने वाले हैं। फिल्म में 2016 की कहानी दिखाई जाएगी जिसमें विक्की कौशल शानदार एंट्री होगी। हालांकि अब तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि फिल्म में विक्की कौशल और रणवीर सिंह का आमना सामना होगा या फिर नहीं… ये बात तो तय हो चुकी है कि फिल्म के दूसरे पार्ट में अक्षय खन्ना के केवल फ्लैशबैक सीन्स होने वाले हैं।
फिल्म ‘धुरंधर 2’ से हैं फैंस बहुत उम्मीदें
फिल्म ‘धुरंधर 2’ का दूसरा पार्ट आने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। यही वजह है जो फैंस का उत्साह समय के साथ बढ़ता चला जा रहा है। मेकर्स ये बात अच्छे से जानते हैं कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी। यही वजह है जो ‘धुरंधर 2’ की कहानी को पूरी तरह से छिपाया जा रहा है। हालांकि बीच बीच में आने वाली खबरें फिल्म ‘धुरंधर 2’ की कहानी की पोल खोलकर रख दी है।
बात करें अगर कास्ट की तो रणवीर सिंह, संजय दत्त और अक्षय खन्ना के अलावा फिल्म में सारा अर्जुन, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी अहम किरदार निभाते नजर आए थे। इस फिल्म ने अब तक 1.50 करोड़ रुपए का बिजनेस कर डाला है। अब सबकी नजर धुरंधर 2 पर है क्योंकि इस फिल्म क टक्कर यश की फिल्म टॉक्सिक से होने वाली है।
