O’Romeo On OTT : सिनेमाघर में रिलीज होते ही शाहिद कपूर स्टारर ‘ओ’रोमियो’ चर्चा का बड़ा विषय बन गयी है। इसकी कई वजहें हैं। इस मूवी से विशाल भारद्वाज 3 साल बाद डायरेक्शन में वापसी कर रहे है। दिलचस्प बात यह है कि कमीने, हैदर और रंगून के बाद ओ’रोमियो, विशाल भारद्वाज के साथ शाहिद की चौथी फिल्म है। दूसरी तरफ, शाहिद ने पहली बार तृप्ति डिमरी के साथ काम किया है।
शाहिद और तृप्ति के अलावा, ‘ओ’रोमियो’ में नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी, फरीदा जलाल और विक्रांत मैसी भी हैं। ये फिल्म 13 फरवरी, शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और इसे दर्शको से पॉजिटिव रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। इसी के साथ फैंस ये जानने के लिए भी बेकरार हो रहे हैं कि थिएट्रिकस रन के बाद ‘ओ’रोमियो’ ओटीटी के किस प्लेटफॉर्म पर कब आएगी?
ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?
बता दें प्राइम वीडियो ने ओ रोमियो के पोस्ट-थियेट्रिकल स्ट्रीमिंग राइट्स हासिल किए हैं। ओटीटी प्ले की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म अपना थिएटर रन पूरा करने के बाद प्लेटफॉर्म पर अपना डिजिटल डेब्यू करेगी। ये फिल्म मार्च के आखिर या अप्रैल की शुरुआत में सिर्फ प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग शुरू करने वाली है, प्लेटफॉर्म की मजबूत ग्लोबल मौजूदगी के साथ, ओ रोमियो के बड़े इंटरनेशनल दर्शकों तक पहुंचने और काफी चर्चा बटोरने की उम्मीद है। हालांकि मेकर्स ने फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर कुछ भी ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया है।
इस एक्शन ड्रामा को सेंसर बोर्ड ऑफ़ फिल्म सर्टिफिकेशन ने A सर्टिफिकेट दिया है। इसका मतलब है कि यह सिर्फ़ एडल्ट्स के लिए है यानी 18 साल और उससे ज़्यादा उम्र के दर्शकों के लिए सही है, क्योंकि इसमें बहुत ज़्यादा सेक्सुअल कंटेंट, हिंसा, गाली-गलौज या मैच्योर थीम हैं, जिससे कम उम्र के दर्शक इसे थिएटर में नहीं देख सकते। विशाल भारद्वाज की यह फिल्म तीन घंटे लंबी है।
क्या है कहानी
ओ’रोमियो का टोन एक एक्शन-थ्रिलर जैसा है लेकिन यह मुंबई अंडरवर्ल्ड में सेट एक अनकही लव स्टोरी भी है। विशाल भारद्वाज ने हुसैन ज़ैदी की किताब ‘माफ़िया क्वींस ऑफ़ मुंबई’ से इंस्पिरेशन ली है। यह मुंबई के लोकल गैंग के जाने-माने लोगों हुसैन उस्त्रा और सपना दीदी की कहानी पर बेस्ड है। उन्होंने ही दाऊद इब्राहिम को मारने की साज़िश रची थी।
स्टार कास्ट
फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के साथ नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, अविनाश तिवारी, दिशा पटानी और फ़रीदा जलाल जैसे शानदार कलाकार हैं।
