Bollywood News : पॉपुलर एक्ट्रेस गौहर खान ने इन दिनों सुर्ख़ियों से दूर है लेकिन पिछले दिनों ही उन्होंने खुलासा किया था कि वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने इससे पहले 2023 में बेटे जेहान को जन्म दिया था और अब गौहर दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में गौहर खान ने भी अपना व्लॉग शुरू किया है और इस व्लॉग में वह अपनी मदरहुड जर्नी के बारे में बात करती दिखीं। एक्ट्रेस ने इस दौरान अपनी प्रेग्नेंसी के अलावा उस मुश्किल दौर के बारे में भी बात की, जब वह बुरी तरह टूट गई थीं। एक्ट्रेस ने अपने व्लॉग में अपने मिसकैरिज का खुलासा किया और रो पड़ीं।
गौहर खान ने बताया कि जेहान को जन्म देने से पहले भी वह एक बार प्रेग्नेंट हुई थीं। वह और उनके पति जैद दरबार बेहद खुश थे। लेकिन, उनकी खुशी तब दुख में बदल गई, जब 9वें हफ्ते में आकर उनका मिसकैरिज हो गया। ये गौहर के लिए उनकी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर था। अपनी जिंदगी के उस फेज के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री इमोशनल हो गईं और रो पड़ीं।
