Bollywood News: पॉपुलर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अदनान सामी ने हाल ही में पाकिस्तान की क्रूरता का का पर्दाफाश किया है। रुहानी आवाज के लिए मशूहर अदनाना सामी ने 2016 में भारतीय नागरिकता ले ली थी और ये पाकिस्तान को इतना खटका कि उन्होंने मां के जनाजे में शामिल होने तक के लिए अदनान सामी को पाकिस्तान का वीजा नहीं दिया।
हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में रह रह रही उनकी मां के जनाजे में भी उन्हें शामिल नहीं होने दिया गया। पाकिस्तान ने उनका वीजा रिजेक्ट कर दिया था। पत्रकार राजत शर्मा के शो आप की अदालत में अदनान सामी ने बताया कि अक्टूबर 2024 में जब उनकी मां का निधन हुआ, तब उन्होंने पाकिस्तान जाकर अंतिम संस्कार में शामिल होने की कोशिश की।
अदनान ने कहा कि भारत सरकार ने तुरंत उनकी स्थिति को समझा और जाने की अनुमति दे दी। लेकिन जब उन्होंने पाकिस्तान में वीजा के लिए अप्लाई किया, तो वहां से उनका वीजा रिजेक्ट कर दिया गया। सिंगर ने कहा, मैंने वीजा के लिए अप्लाई किया, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। मैंने कहा, ‘मेरी मां का इंतकाल हुआ है’, फिर भी उन्होंने मुझे वीजा नहीं दिया। मैं नहीं जा सका। मैंने अपनी मां का जनाजा व्हाट्सऐप वीडियो पर देखा।
