Bollywood News : इस समय सभी लोग छुट्टियां मानाने पहाड़ों पर जा रहे हैं तो बॉलीवुड सेलिब्रिटीज क्यों पीछे रहे। अभिनेता सनी देओल फिल्म बॉर्डर-2 का पहला शेड्यूल पूरा करने के बाद मनाली में छुट्टी मनाने पहुंचे हैं। सनी देओल ने हाल ही में अपनी फिल्म बॉर्डर-2 के पहले शेड्यूल को पूरा किया है। इसके बाद वे अपने किराए के घर पर सुकून के लम्हे गुजारने के लिए मनाली आ गए हैं।
यह उनका इस साल मनाली का दूसरा दौरा है । इसे पहले वह करीब तीन सप्ताह पूर्व मनाली आए थे। सनी देओल मनाली के दशाल गांव के एक किराये के मकान में रह रहे हैं। स्थानीय लोगों से उनका गहरा लगाव है और वे यहां के सामाजिक जीवन में बखूबी घुल-मिल चुके हैं।
कोरोना महामारी के दौरान भी सनी देओल मनाली में ही क्वारंटीन रहे थे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ मजबूत रिश्ते बनाए। बेटे करण देओल की शादी के बाद भी उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों को धाम परोसकर उन्हें सम्मान दिया। सनी देओल को मनाली का नैसर्गिक सौंदर्य और यहां के लोगों का प्यार बहुत भाता है। वह यहां के शांत वातावरण में समय बिताना पसंद करते हैं और खुद को तरोताजा महसूस करते हैं।
