Bollywood News : फेमस एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपनी एक्टिंग से 90 के दशक में खास पहचान बनाई। उन्होंने बेहद कम उम्र में फिल्मों में कदम रखा और एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया। करिश्मा के एक्स पति का निधन हालांकि, प्रोफेशनल सक्सेस के साथ उनकी पर्सनल लाइफ में कई उतार-चढ़ाव आए। इन दिनों एक बार फिर उनकी निजी जिंदगी चर्चा में है क्योंकि उनके एक्स पति संजय कपूर का 53 साल की उम्र में हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया है।
करिश्मा की पढ़ाई-लिखाई करिश्मा कपूर को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। वह हमेशा से माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी जैसी एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। इसी जुनून की वजह से उन्होंने बहुत कम उम्र में ही फिल्मों की ओर रुख कर लिया। फिल्मों में कदम रखने के लिए करिश्मा ने उस समय पढ़ाई छोड़ दी थी जब वह क्लास 6 में थीं। यानि करिश्मा कपूर सिर्फ पांचवी पास हैं।
16 साल की उम्र में शुरू की एक्टिंग उन्होंने महज 16 साल की उम्र में साल 1991 में फिल्म ‘प्रेम कैदी’ से अपने करियर की शुरुआत की। करिश्मा का फोकस सिर्फ एक्टिंग पर था, इसलिए उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। पांचवी तक पढ़ी होने के बावजूद उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और टैलेंट के दम पर वो मुकाम हासिल किया जो बहुत कम लोग कर पाते हैं।
सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट करिश्मा कपूर ने अपने फिल्मी करियर में लगभग 60 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। इनमें से ज्यादातर फिल्में हिट रही और उन्हें 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल कर दिया गया। उनकी कुछ सबसे मशहूर फिल्में हैं- ‘राजा बाबू’, ‘कुली नंबर 1’, ‘साजन चले ससुराल’, ‘हीरो नंबर 1’, ‘बीवी नंबर 1’, ‘हम साथ-साथ हैं’, ‘दुल्हन हम ले जाएंगे’, ‘दिल तो पागल है’, ‘जिगर’, ‘अनाड़ी’ आदि।
