Tumbbad 2 Villain : जब से एक्टर-प्रोड्यूसर सोहम शाह ने प्रोड्यूसर डॉ. जयंतीलाल गडा के पेन स्टूडियोज के साथ आधिकारिक तौर पर हाथ मिलाया है, तब से ‘तुम्बाड 2’ को लेकर इंडस्ट्री में हलचल तेज़ हो गयी है। RRR और गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी भव्य फिल्मों से जुड़ा यह प्रोडक्शन हाउस अब ‘तुम्बाड’ के सीक्वल को सपोर्ट कर रहा है। इसे ट्रेड सर्कल सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में गिन रहे हैं।
2018 में रिलीज हुई तुम्बाड ने शुरुआत में धीमी रफ़्तार पकड़ी लेकिन धीरे-धीरे एक स्लीपर हिट से दुनिया भर में मशहूर कल्ट फेनोमेनन में बदल गई। 2024 में इसकी री-रिलीज ने इसकी लेगेसी को और पक्का किया, जिससे दर्शकों की एक नई पीढ़ी को लालच, माइथोलॉजी और साइकोलॉजिकल हॉरर की इसकी परेशान करने वाली खोज से इंट्रोड्यूस कराया गया।
कौन होगा विलेन?
इंडस्ट्री में नई चर्चा है कि सीक्वल का विलेन कास्टिंग में बड़ा बदलाव ला सकता है। एक सोर्स के मुताबिक, ‘एक दमदार विलेन ‘तुम्बाड 2′(Tumbbad) की कहानी का सेंटर है। टीम सीक्वल को एक लेयर्ड और जबरदस्त नेगेटिव लीड के साथ बेहतर बनाना चाहती है। अक्षय खन्ना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी दो ऐसे नाम हैं जिन पर अभी बात हो रही है’।
नेगेटिव रोल के दिग्गज
दोनों एक्टर अपने रोल में इंटेंस और साइकोलॉजिकल बारीकियां लाने के लिए मशहूर हैं। अक्षय खन्ना की हालिया परफॉर्मेंस ने दिखाया है कि गंभीर किरदारों पर उनकी पकड़ जबरदस्त है, जबकि नवाजुद्दीन सिद्दीकी लंबे समय से डार्क किरदारों को जबरदस्त सच्चाई के साथ निभाने के लिए जाने जाते हैं।
हालांकि ऑफिशियल कास्टिंग अनाउंसमेंट का अभी इंतजार है, लेकिन अक्षय और नवाजुद्दीन के नामों ने ही एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। अगर अक्षय खन्ना या नवाजुद्दीन सिद्दीकी विलेन का रोल निभाते हैं, तो तुम्बाड 2 साइकोलॉजिकल कॉम्प्लेक्सिटी और माइथिक इंटेंसिटी से जुड़ा एक दिलचस्प फेस-ऑफ दे सकता है।
तुम्बाड़ 2018 में रिलीज हुई थी और उस वक्त एक स्लीपर हिट थी लेकिन बाद में इसे लोगों ने खूब प्यार दिया और क्रिटीक्स की भी सराहना मिली। वहीं 2024 में इसकी री-रिलीज ने से इसे और भी ज्यादा पहचान मिली। फिल्म में सोहम शाह ने लीड रोल निभाया है वहीं उन्होंने ही इसे प्रोड्यूस भी किया है।
हॉरर फैंटेसी को राही अनिल बर्वे ने डायरेक्ट किया है। इसने बॉक्स ऑफिस पर पहली रिलीज में 15 करोड़ के आसपास और री-रिलीज में 38 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
