Janhvi Kapoor : बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। इस बार सुर्खियों की वजह उनकी भारी-भरकम फीस है। इस साल आने वाली हैं जान्हवी की दो बड़ी फिल्म वर्क फ्रंट पर जान्हवी फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘परम सुंदरी’ की रिलीज की तैयारी कर रही हैं। इसके अलावा उनके पास एक और बड़ी फिल्म है- ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’, जो इसी साल आने वाली है।
हाल ही में जान्हवी ने साउथ इंडस्ट्री में भी कदम रखा है। उन्होंने जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म ‘देवरा’ से साउथ डेब्यू किया, जिसके लिए उन्होंने 5 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। लेकिन अब खबर है कि जान्हवी ने अपनी फीस और भी ज्यादा बढ़ा दी है।
पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जान्हवी ने राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ के लिए 6 करोड़ रुपये और अल्लू अर्जुन व एटली की आने वाली फिल्म ‘AA22 X A6’ के लिए 7 करोड़ रुपये मांगे हैं। लोगों ने उड़ाया मजाक इस बढ़ती फीस को लेकर इंटरनेट पर खूब चर्चाएं हो रही हैं। एक यूजर ने मजाक में लिखा, ‘अब तो प्रोड्यूसर्स को उन्हें फिल्म में लेने का सोचने के लिए भी पैसे देने चाहिए।’
वहीं, कुछ लोगों ने उनका सपोर्ट किया और कहा कि जब मेल एक्टर्स बिना हिट दिए 40-50 करोड़ तक चार्ज करते हैं, तो एक महिला एक्ट्रेस को उसकी डिमांड के हिसाब से पेमेंट मिलना गलत नहीं है। हालांकि, कुछ ने जान्हवी को ट्रोल भी किया और लिखा- ‘कितनी किस्मतवाली हो कि कम मेहनत में भी करोड़ों कमा रही हो!’
फिलहाल जान्हवी के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं और वो बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक अपनी जगह मजबूत करती दिख रही हैं। उनकी बढ़ती फीस इस बात का सबूत है कि इंडस्ट्री में उनकी डिमांड अब पहले से कहीं ज्यादा है।
