Rajnikanth Retirement News : साउथ सिनेमा के भगवन माने जाने वाले सुपरस्टार रजनीकांत 75 साल की उम्र में भी अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर लाखों दिलों पर राज करते हैं। वह आज भी फिल्मों में लीड रोल निभाकर बाकी के जवान एक्टर्स को टक्कर दे रहे हैं। साल 2025 में रजनीकांत की फिल्म कुली को फैंस का जबरदस्त प्यार मिला।
इन दिनों वे अपनी फिल्म जेलर के सीक्वल में बिजी हैं और अब खबर आ रही है कि उन्होने अपने रिटायरमेंट की प्लानिंग शुरू कर दी है। दावा किया जा रहा है कि रजनीकांत अपनी आखिरी फिल्म पर भी प्लानिंग करनी शुरू कर चुके हैं और इसी पर बड़ा अपडेट सामने आया है।
क्या रजनीकांत लेंगे रिटायरमेंट?
अब रजनीकांत के रिटायरमेंट से जुड़ा अपडेट आया है। हालांकि, अभिनेता अभी रिटायरमेंट का कोई प्लान नहीं बना रहे हैं और ना ही उन्होंने इससे जुड़ा कोई हिंट दिया है, लेकिन इसके बावजूद रजनीकांत की आखिरी फिल्म को लेकर अपडेट आने शुरू हो गए हैं।
दावा है कि अभिनेता अपनी आखिरी फिल्म बेटी सौंदर्या रजनीकांत के साथ करने वाले हैं। ये फिल्म सौंदर्या रजनीकांत ही प्रोड्यूस करने वाली हैं।
एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें खुलासा किया गया है कि रजनीकांत ने बेटी सौंदर्या के साथ कोलाबोरेट करने की तैयारी कर ली है। हालांकि, एक्टर ने अभी ये तय नहीं किया है कि उनकी आखिरी फिल्म कौन सी होगी, लेकिन आखिरी फिल्म को यादगार बनाने के लिए वह तैयारी कर चुके हैं।
अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बड़े नाम
बता दें कि रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 के रिलीज का इंतजार फैंस कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन नेलसन दिलीप कुमार ने किया है और इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा मोहनलाल, शिव राजकुमार और विद्या बालन भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा, रजनीकांत की कमल हासन के साथ भी एक शानदार फिल्म आने वाली है। इस फिल्म का टाइटल अब तक रिवील नहीं हुआ है, लेकिन टेंटेटिव टाइटल Thalaivar174xKH238 रखा गया है।
