Salim Khan Health Update : मशहूर स्क्रिप्ट राइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआत में खबर आई थी कि मंगलवार को सलीम खान रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे लेकिन बाड़ा में जानकारी मिली कि वह आईसीयू में भर्ती है।
इस खबर के बाद से ही फैंस काफी परेशान हैं। खान परिवार के सभी सदस्य एक-एक करके अस्पताल पहुंच गए। हर किसी के चेहरे पर टेंशन दिखी, जिससे साफ हो गया था कि सलीम खान की हालत ठीक नहीं है और अब लगभग 24 घंटे के बाद सलीम खान का हेल्थ अपडेट सामने आ गया है। डॉक्टर ने बताया है कि उनकी तबीयत अब कैसी है?
कैसी है सलीम खान की तबियत
अस्पताल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक सलीम खान को हल्का ब्रेन हेमरेज हुआ है। डॉक्टर जलील परिकर ने कहा, ‘सलीम खान को बहुत ही मिनिमल ब्रेम हैमरेज हुआ था, जिसका बेसिक प्रोसीजर किया गया। इसके DSA कहते हैं। प्रोसीजर कामयाब रहा। उन पर कोई सर्जरी नहीं की गई है और अभी सलीम खान वेंटीलेटर पर है। आज या कल तक उन्हें वेंटीलेटर से हटा लिया जाएगा। वह बहुत फिट हैं। उन्हें कल सुबह 8.39 तक यहां लाया गया था। ‘
