Ameesha Patel Warrant : लगता है बॉलीवुड को किसी की नज़र लग गयी है। सितारों की मुश्किलें ख़त्म होने का नाम हीनहीं ले रही हैं। बॉलीवुड के कॉमेडियन अभिनेता राजपाल यादव फ़िलहाल तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं। पिछले कुछ दिनों से अभिनेता चेक बाउंस मामले में जेल में बंद थे। अब कुछ इसी तरह के मामले में अमीषा पटेल फंस गई हैं।
अमीषा पटेल के खिलाफ साल 2017 से एक चैक बाउंस केस चल रहा है और उसी केस की सुनवाई 16 फरवरी को हुई। इस सुनवाई में अमीषा पटेल शामिल नहीं हुईं, जिसके बाद कोर्ट की तरफ से सख्त फैसला लिया गया और कोर्ट की तरफ से गैर जमानती वारंट जारी किया गया। इस मामले पर अब अमीषा पटेल का रिएक्शन आया है।
अमीषा पटेल ने क्या कहा
अमीषा पटेल ने कोर्ट के फैसले के बाद अपनी इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने इस मामले को पुराना और सुलझा हुआ बताया। अमीषा ने अपने इंस्टा पोस्ट में लिखा, ‘मीडिया रिपोर्ट्स बताया गया है कि पवन वर्मा ने मुरादाबाद में कुछ कार्यवाही करने का जिक्र है। मैं सभी को इंफॉर्म करना चाहती हूं कि ये मामला काफी पुराना है।
इस विवाद में पवन वर्मा ने सेटलमेंट डील साइन कर ली है और उन्हें पूरी तय रकम मिल गई है। इसके बावजूद अब ऐसा लग रहा है कि उन्होंने इस मामले को फिर से खोलते हुए झूठे आरोप लगाए हैं।
क्या है मामला
ये मामला साल 2017 से चल रहा है, जिसमें इवेंट ऑर्गनाइजर पवन वर्मा ने आरोप लगाया है कि अमीषा ने 16 नवंबर 20017 को एक शादी में परफॉर्मेंस देने के लिए कॉन्ट्रेक्ट किया गया था और उसके लिए 14.50 लाख रुपये की एडवांस में पेमेंट भी दी गई। अमीषा पटेल के लिए होटल की व्यवस्था भी की गई। पवन वर्मा ने शिकायत में कहा कि अभिनेत्री इवेंट वाले दिन शहर में नहीं आईं। इसमें आगे आरोप लगाया गया कि अमीषा पटेल ने 10 लाख की लौटा दिए थे, लेकिन 4.50 रुपये रुक गए। इस रकम का एक चेक भी कथित तौर पर बाउंस हो गया, जिसके चलते ही आयोजक को कानूनी कार्रवाई का सहारा लेना पड़ा।
