Bollywood News : आमिर खान आये दिन किसी ने किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहते हैं। उन्होंने किरण राव को तलाक दिया था और इसके बाद वो काफी ट्रोल हुए थे। इसके कारण ये है कि किरण उनकी दूसरी पत्नी थी। इसके पहले उनकी पहली शादी भी नहीं चली थी।
आमिर खान की उम्र इस वक्त 60 साल है और उनके अफेयर को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। वो इस वक्त गौरी स्प्रैट नाम की एक महिला को डेट कर रहे हैं। आमिर खान ने ये रिश्ता आधिकारिक भी कर दिया है और हर मौके पर वो साथ नजर आते हैं।
हालांकि लोगों को लगा था कि आमिर खान अब शादी नहीं करने वाले हैं। लेकिन अब उन्होने कुछ ऐसा कह डाला है जिसके बाद गॉशिप शुरु हो गई है। आमिर खान ने मन बना लिया है कि वो 60 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बन ही जाएंगे?
‘लगान’ एक्टर ने गौरी को लेकर कई तरह की बातें की हैं। इस वक्त उनका एक बयान खबरों का हिस्सा है। ख़बरों के मुताबिक, ‘गौरी के साथ प्यार में पड़ने के बाद मैने 60 की उम्र में शादी ना करने के फैसले को बदल दिया है।’ इससे इतना तय है कि आमिर खान एक फिर से शादी करेंगे और गौरी स्प्रैट को अपनी दुल्हन बनाने वाले हैं।
फिलहाल इस शादी को लेकर किसी तरह का ऐलान नहीं हुआ है। आमिर खान ने ये भी कहा था कि, वो गौरी से पूरी तरह से कमिटेड हैं लेकिन मुझे नहीं लगता कि 60 की उम्र में शादी करना किसी तरह से उचित होगा। अब देखने वाली बात होगी कि आमिर खान किस तरह का फैसला लेते हैं।
